Alert! ऑनलाइन मिल रहे है नकली IS मार्क वाले प्रेशर कुकर, हेलमेट और LPG सिलेंडर, अमेजन-फ्लिपकार्ट को भेजा गया नोटिस
अगर आप भी घरेलू इस्तेमाल वाले सामान की ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो जरा सावधान हो जाईये. हाल ही में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने घरेलू इस्तेमाल वाले जाली या नकली उत्पादों की बिक्री को लेकर लोगों को सचेत किया है. साथ ही इसके खिलाफ अपने अभियान को भी तेज कर दिया है.
नई दिल्ली: अगर आप भी घरेलू इस्तेमाल वाले सामान की ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो जरा सावधान हो जाईये. हाल ही में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने घरेलू इस्तेमाल वाले जाली या नकली उत्पादों की बिक्री को लेकर लोगों को सचेत किया है. साथ ही इसके खिलाफ अपने अभियान को भी तेज कर दिया है. इस संबंध में सीसीपीए पहले ही अनुचित व्यापार व्यवहार और ऐसे सामानों के विनिर्माण या बिक्री से संबंधित उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन की जांच के लिए देशभर के जिलाधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर चुका है. अभियान के लिए चिह्नित किए गए आवश्यक, दैनिक उपयोग के सामानों में हेलमेट, प्रेशर कुकर और कुकिंग गैस सिलिंडर शामिल हैं. बड़ी संख्या में लोग अब ऑनलाइन माध्यम से लेना चाहते हैं कर्ज : सर्वे
उपभोक्ता संरक्षण नियामक ने बुधवार को कहा कि जाली ‘आईएस निशान’ वाले प्रेशर कुकर, दोपहिया हेलमेट तथा रसोई गैस सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ जनहित में यह अभियान चलाया जा रहा है. इस संबंध में सीसीपीए ने पहले ही अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, शॉपक्लूज और पेटीएम मॉल को नोटिस जारी कर चुका है.
सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा, ‘‘इन ई-कॉमर्स मंचों पर कई विक्रेता ऐसे प्रेशर कुकर बेच रहे हैं जो भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं.’’ घरेलू प्रेशर कुकर को भारतीय मानक आईएस 2347:2017 के अनुरूप होना और 1 अगस्त 2020 से प्रभावी बीआईएस से लाइसेंस के तहत स्टैंडर्ड चिह्न का होना अनिवार्य है.
इन प्रेशर कुकरों में अनिवार्य मानदंडों का हुआ है उल्लंघन-
अमेजन
क्यूबा 5 लीटर इंडक्शन बेस एल्युमीनियम प्रेशर कुकर, इनर लिड
फ्लिपकार्ट
क्यूबा एल्युमीनियम रेग्युलर 5 लीटर इंडक्शन बॉटम प्रेशर कुकर (एल्युमीनियम)
प्रिस्टाइन स्टेनलेस स्टील 5 ली. इंडक्शन बॉटम प्रेशर कुकर (स्टेनलेस स्टील)
डायमंड बाई फास्ट कलर्स आउटर लिड 10 लीटर एल्युमीनियम 10 ली. प्रेशर कुकर (एल्युमीनियम)
स्नैपडील
एबोड 5 ली. एल्युमीनियम आउटर लिंड प्रेशर कुकर, बिना इंडक्शन बेस के
बेस्टेक मिरर फिनिश इंडक्शन स्टोवटॉप कम्पैटिबिल चेरी प्रेशर कुकर 5 ली.
शॉपक्लूज
क्यूबा एल्युमीनियम रेग्युलटर 5 लीटर प्रेशर कुकर, इंडक्शन बॉटम के साथ (एल्युमीनियम)
प्रिस्टीन इंडक्शन बेस स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर, 5 ली.
इथिकल ट्राई-नेचर प्रेशर कुकर 5 ली. इंडक्शन बॉटम स्टेनलेस स्टील ट्राईप्लाई एसएएस
पेटीएम माल
प्रिस्टीन 5.5 ली. आउटर लिड प्रेशर कुकर इंडक्शन बॉटम (सिल्वर स्टेनलेस, 1 सेट)
क्यूबा 5 लीटर इनर लिड प्रेशर कुकर इंडक्शन बॉटम (सिल्वर, एल्युमीनियम, 1 सेट)
इथिकल कुकवेयर कॉम्बोस इंडक्शन बॉटम (स्टेनलेस, 1 सेट)
उल्लेखनीय है कि अनिवार्य मानकों के अनुरूप नहीं होने वाले प्रेशर कुकरों को अधिनियम के अंतर्गत ‘दोषपूर्ण’ माना जाता है. सीसीपीए ने नोटिस जारी होने के सात दिन के भीतर ई-कॉमर्स कंपनियों से प्रतिक्रिया मांगी है, ऐसा करने में नाकाम रहने पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2021 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

