Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने 'सदैव अटल' पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, देखें VIDEO

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को उनकी समाधि 'सदैव अटल' पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.

President Droupadi Murmu at Sadaiv Atal in Delhi (Photo/ANI)

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को उनकी समाधि 'सदैव अटल' पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भाजपा के दिग्गज नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं प्रार्थना सभा में शामिल होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

अटल बिहारी वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य और दामाद रंजन भट्टाचार्य ने भी 'सदैव अटल " पर पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

ये भी पढें: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ की तर्ज पर शुरू होगा ‘किसान की बात’ : शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने 'सदैव अटल' पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा,पीयूष गोयल, मनोहर लाल खट्टर,गिरिराज सिंह, जीतन राम मांझी, अनुप्रिया पटेल एवं जयंत चौधरी,संजय झा, विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम, राधा मोहन दास अग्रवाल और अरुण सिंह समेत भाजपा और एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के कई नेताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की.

बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 93 वर्ष की आयु में 16 अगस्त, 2018 को दिल्ली में हुआ था. उनका जन्म 1924 में ग्वालियर में हुआ था. वह देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड