देश

Indian Origin Man To Be World Bank President: भारतीय मूल के Ajay Singh Banga हो सकते हैं वर्ल्ड बैंक के अगले प्रेसिडेंट, भारत सरकार ने पदम श्री से किया था सम्मानित

अजय बंगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में एक सैनी सिख परिवार में हुआ था. हालांकि मूल रूप से उनका परिवार के पंजाब के जालंधर का रहने वाला है.

Indian Origin Man To Be World Bank President: भारतीय मूल के Ajay Singh Banga हो सकते हैं वर्ल्ड बैंक के अगले प्रेसिडेंट, भारत सरकार ने पदम श्री से किया था सम्मानित
(Photo Credits: Twitter)

World Bank President: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन (President Joe Biden) ने घोषणा की है कि संयुक्त राज्य अमेरिका मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ (CEO of Mastercard) अजय बंगा  (Ajay Banga) को विश्व बैंक का अध्यक्ष नामित कर रहा है. यह जानकारी व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई है. बाइडेन ने गुरुवार 23 फरवरी को बताया कि अमेरिका ने वर्ल्ड बैंक (World Bank) के अगले प्रेसिडेंट के लिए अजय बंगा का नाम नॉमिनेट किया है. उनका पूरा नाम अजयपाल सिंह बंगा (Ajaypal Singh Banga) है.

अजय बंगा दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्मों में से एक जनरल अटलांटिक के वाइस-चेयरमैन है. वर्ल्ड बैंक में भारत सहित दुनिया के 189 देश सदस्य हैं. फिलहाल इसके चेयरमैन डेविड मालपास है, जिन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में नियुक्त किया था.

भारत सरकार ने पदम श्री से किया था सम्मानित

अजय बंगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में एक सैनी सिख परिवार में हुआ था. हालांकि मूल रूप से उनका परिवार के पंजाब के जालंधर का रहने वाला है. अजय ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन और IIM अहमदाबाद से MBA किया हुआ है. भारत सरकार ने साल 2016 में अजय बंगा को पदम श्री से सम्मानित किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2023 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).