त्योहार

Ram Navami 2024: देशभर में राम नवमी की धूम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

देश भर में राम नवमी की धूम मची हुई है. राम नवमी के त्योहार को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बधाई दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा,रामनवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है.

Ram Navami 2024: देशभर में राम नवमी की धूम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
(Photo Credits ANI)

Ram Navami 2024: देश भर में राम नवमी की धूम मची हुई है. राम नवमी के त्योहार को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बधाई दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर बधाई संदेश में लिखा, रामनवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है. निस्वार्थ प्रेम, पराक्रम और उदारता के उच्चतम आदर्श स्थापित करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का संपूर्ण जीवन मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है. आज के शुभ दिन हम ऐसे राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें जहां सबका जीवन गरिमापूर्ण हो और सर्वत्र समृद्धि का संचार हो.

वहीं रामनवमी के पहले  दिन की प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लोगों को बधाई दी हैं. प्रधानमंत्री ने लिखा, देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना. अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं. यह भी पढ़े: RAM NAVAMI 2024: देश ही नहीं दुनिया में व्यापक हैं श्रीराम! जानें विभिन्न देशों में प्रचलित श्रीराम की पहचान!

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने दी बधाई:

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं. रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है. 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है. यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है.

पीएम मोदी ने दी बधाई:

प्रधानमंत्री ने लिखा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे.  उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!.

अयोध्या में दर्शन करने को लेकर उमड़ी भीड़:

राम नवमी के पहले दिन लोग मंदिरों में तो पूछा करने के किए पहुंच ही रहे है. लेकिनं बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे. वहीं कुछ लोग पहले से ही पहुंचे हैं. जो सुबह से दर्शन कर रहे हैं. अयोध्या में दर्शन के लिए लोगों की उमड़ी  भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).