देश

Prayagraj: बिजली के खंभे से टकराई कार, पांच की मौत, पांच घायल

जिले में यहां एक एसयूवी कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे चार महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Prayagraj: बिजली के खंभे से टकराई कार, पांच की मौत, पांच घायल
suicide

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 27 अक्टूबर : जिले में यहां एक एसयूवी कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे चार महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना गुरुवार सुबह हंडिया टोल प्लाजा के पास हुई, जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बिजली के खंभे से जा टकराया.

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार कानपुर से वाराणसी जा रही थी तभी हादसा हुआ. यह भी पढ़ें : Bihar: खेत से घर वापस लौट रहे छह लोग गंगा में डूबे, तीन अभी भी लापता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त जताया और जिला अधिकारियों को घायलों को उचित उपचार और हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).