देश

नमो ऐप पर बोले पीएम मोदी- मिशन मोड में सरकार बना रही है सबके लिए घर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों से बातचीत की. प्रधानमंत्री ने नमो ऐप के जरिए कहा कि हमारी सरकार मिशन मोड में काम रही है. अब 18 नहीं, 12 महीने में घर बन रहे हैं.

नमो ऐप पर बोले पीएम मोदी- मिशन मोड में सरकार बना रही है सबके लिए घर
आवास योजना के लाभार्थियों से मोदी बोले अब 12 महीने में बन रहा है घर (Photo Credit: IANS)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों से बातचीत की. प्रधानमंत्री ने नमो ऐप के जरिए कहा कि हमारी सरकार मिशन मोड में काम रही है. अब 18 नहीं, 12 महीने में घर बन रहे हैं. सरकार बिचौलियों को हटाकर आम जनता को लाभ पहुंचा रही है. उन्होंने कहा कि जब एक व्यक्ति को उसका अपना घर मिलता है तो काफी खुशी मिलती है. कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि इस योजना का उपयोग राजनीतिक रूप से किया गया, जिसके चलते जनता को इसका लाभ नहीं मिला.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आवास योजना के लाभार्थियों से कही यह 10 बड़ी बातें-

  • 2022 तक हर भारतीय को बिजली, पानी जैसी आम सुविधाओँ वाला अपना पक्का घर देने की कोशिश जारी.
  • डीबीटी के माध्यम से बिचौलिए खत्म हुए हैं, सब्सिडी अब सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही है.
  • हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं.
  • कांग्रेस सरकार ने अपने हित साधने के लिए ग़रीबों का इस्तेमाल किया.
  • पिछली सरकार के 4 साल में 25.51 लाख आवास का निर्माण हुआ जबकि एनडीए सरकार के 4 साल के कार्यकाल में 1.07 करोड़ घरों का निर्माण हुआ.
  • गांवों में गुणवत्ता पूर्वक कार्य के लिए सरकार ने 1 लाख राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया है.
  • शहरों में जिनको मकान का लाभ मिला है, उनमें 70 फीसदी महिलाएं हैं.
  • यह विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों और महिलाओं पर केंद्रित किया गया है.
  • पहले बिल्डर पैसे तो लेते थे, लेकिन सालों तक एक ईंट भी नहीं लगाते थे.
  • इसलिए एनडीए सरकार ने रीयल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट (रेरा) लागू किया, इस कानून से खरीदारों को उनका हक मिल रहा है.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाखों लोगों को मकान मिले हैं. उन्‍होंने कहा कि यह योजना का उद्देश्य प्रत्‍येक भारतीय को एक मकान उपलब्‍ध कराने का प्रयास है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2018 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).