Delhi-NCR: दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, 400 के पार पहुंचा एएक्यूआई

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से प्रदूषण अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7:15 बजे तक एक्यूआई 450 तक पहुंच गया.

(Photo Credits ANI)

नई दिल्ली, 18 दिसंबर : दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से प्रदूषण अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7:15 बजे तक एक्यूआई 450 तक पहुंच गया. केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7:15 बजे तक एक्यूआई 450 तक पहुंच चुका है, जबकि दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद में एक्यूआई 263, गुरुग्राम में 392, गाजियाबाद में 390, ग्रेटर नोएडा में 330 और नोएडा में 364 एक्यूआई बना हुआ है.

राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर और 500 के बीच में बना हुआ है. अलीपुर में 443, आनंद विहार में 481, अशोक विहार में 461, आया नगर में 410, बवाना में 472, बुराड़ी क्रॉसिंग में 483, मथुरा रोड में 466, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 448, डीटीयू में 432, द्वारका सेक्टर 8 में 457, आईजीआई एयरपोर्ट में 448, आईटीओ में 455, जहांगीरपुरी में 469, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 441, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 440, मंदिर बाग में 430, मुंडका में 473, नरेला में 463, नेहरू नगर में 480, नॉर्थ कैंपस डीयू में 437, शादीपुर में 467 अंक बना हुआ है. यह भी पढ़ें : कल्लाकुरिची जहरीली शराब कांड : सीबीआई जांच के खिलाफ तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज

अगर दिल्ली में दृश्यता की बात करें, तो सुबह 5:30 बजे तक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह 7 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 300 मीटर रही. राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं हैं. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में कक्षा छठी, नौवी और 11वीं की पढ़ाई हाईब्रिड मोड से संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया. हाईब्रिड मोड का अर्थ हुआ कि बच्चे फिजिकल और ऑनलाइन दोनों ही तरह के क्लास अटेंड कर सकते हैं. बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह कदम उठाया गया.

बता दें, अगर किसी क्षेत्र के एक्यूआई 0 से 50 के बीच रहता है, तो उसे अच्छी श्रेणी की हवा गुणवत्ता कहा जाता है . 51 से 100 के बीच संतोषजनक वायु गुणवत्ता माना जाता है. 101 और 200 की एक्यूआई श्रेणी को मध्यम श्रेणी का माना जाता है. अगर किसी जगह का एक्यूआई 201 से 300 के बीच हो तो उस क्षेत्र का एक्यूआई ‘खराब’ माना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू