Punjab: मोहाली में युवा अकाली दल के नेता विक्की मिद्दुखेरा की दिनदहाड़े हत्या, शूटरों ने दौड़ाकर मारी 10 गोलियां

पंजाब के मोहाली में शनिवार को यूथ अकाली दल के नेता विक्की मिद्दुखेरा की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई. पुलिस ने अपराध के परिणामस्वरूप गैंगवार की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया है.

Youth Akali Dal Leader Vicky Middukhera Shot Dead in Punjab. (Photo Credits: IANS)

चंडीगढ़, 7 अगस्त : पंजाब के मोहाली में शनिवार को यूथ अकाली दल के नेता विक्की मिद्दुखेरा की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई. पुलिस ने अपराध के परिणामस्वरूप गैंगवार की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया है. सेक्टर 71 में चार हथियारबंद लोगों ने नेता को करीब 10 गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

वीडियो में पीड़ित मौके से भागते नजर आ रहे हैं, तभी दो लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी. हमलावर पीड़ित के वाहन के पास खड़ी कार में इंतजार कर रहे थे. जैसे ही पीड़ित एक पॉश बाजार में एक प्रॉपर्टी कंस्लटेंट (संपत्ति सलाहकार) के कार्यालय से बाहर आए और अपनी एसयूवी में बैठने वाले थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोली चला दी. पीड़ित गाड़ी से उतरे और खुद को गोलियों से बचाने के लिए दौड़ने लगे. हमलावरों ने एक निश्चित दूरी तक उनका पीछा किया. यह भी पढ़ें : Johnson & Johnson की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन को भारत में मिली हरी झंडी, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

हमले के बाद पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. विक्की एक छात्र नेता थे और कभी चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय (एसओपीयू) के छात्र संगठन के अध्यक्ष रह चुके थे. बाद में, वह शिरोमणि अकाली दल के छात्र विंग - स्टूडेंट ऑगेर्नाइजेशन ऑफ इंडिया (एसओआई) में शामिल हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

IMD Weather Update: देश के मौसम में बड़ा बदलाव, उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट