अगले लोकसभा चुनाव में 'आप' दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
आप ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है.
नयी दिल्ली: आप ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने गुरुवार को बताया ‘‘पार्टी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की सभी सीटों पर और शेष राज्यों में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर चुनिंदा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.’’
उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप के चुनावी गठजोड़ की संभावनाओं को एक बार फिर खारिज करते हुये कहा कि कांग्रेस फिलहाल दिल्ली में चुनाव के लिहाज से ‘गंभीर खिलाड़ी’ नहीं है इसलिये आप सभी सात सीटों पर भाजपा के साथ सीधी टक्कर में चुनाव जीतेगी. राय ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों के बीच हागठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुये कहा कि भाजपा को राज्यों में स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर ही हराया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2018 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

