देश

VIDEO: पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को लेकर छलका सीएम योगी आदित्यनाथ का दर्द, मंच पर ही लगे रोने

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले का दुःख अभी तक कम नहीं हुआ है. इस आतंकी हमले से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए और उनके आखों से आंसू टपक पड़े.

VIDEO: पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को लेकर छलका सीएम योगी आदित्यनाथ का दर्द, मंच पर ही लगे रोने
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credit-ANI)

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले का दुःख अभी तक कम नहीं हुआ है. इस आतंकी हमले से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भावुक हो गए और उनके आखों से आंसू टपक पड़े. दरअसल, शुक्रवार को लखनऊ में मन की बात कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी छात्रों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी एक छात्र ने सीएम योगी से पुलवामा आतंकी हमला (Pulwama Terror Attack) और आतंकवाद से संबंधित एक सवाल पूछ दिया, जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री के आंखों में आंसू आ गए. सीएम योगी लखनऊ में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के राम प्रसाद बिस्मिल प्रेक्षागृह में छात्रों से संवाद कर रहे थे.

यहां छात्र ने पूछा कि बीते कुछ सालों में देश में कई आतंकी हमले हुए हैं जिसका भारत सरकार ने काफी अच्छे से जवाब दिया है लेकिन ये बार-बार और लगातार होता आ रहा है. हमलोग कार्रवाई करते हैं लेकिन देश में हालात पहले जैसे फिर से सामान्य हो जाते हैं. हम जानना चाहते हैं कि सरकार क्या कर रही है कि इस समस्या का समूल रुप से खात्मा किया जा सके. यह भी पढ़ें- केंद्र की बड़ी कार्रवाई, अलगाववादी नेता यासीन मलिक गिरफ्तार, जम्मू कश्मीर भेजी गई सुरक्षाबलों की 100 कंपनियां

सीएम योगी ने सवाल के जवाब देते हुए पहले छात्र को धन्यवाद दिया प्फिर कहा कि आज आपने वह प्रश्न किया जो सच में आज आम आदमी के मन में है. कश्मीर में जो कुछ हो रहा है, यह उसी प्रकार से है, जैसे कोई दीपक बुझता है तो तेजी के साथ जलता है. आतंकवाद अब अपने समापन की ओर है. और अब इसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ व्यापक मुहिम छेड़ी है, इससे उन लोगों के मन में द्वेष की भवना के साथ वह घटना घटी. मगर हमें यह देखना चाहिए कि हमारे बहादुर जवानों ने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को भी अगले 48 घंटों में मार गिराया गया. इसके अलावा, कल ही हमने उत्तर प्रदेश में एक ऑपरेशन किया है, जिसमें पुलवामा से जुड़ी कुछ ऐसी चीजें मिली है, जो काफी अहम है और हम इसका रहस्योद्घाटन नहीं कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2019 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).