देश

आडवाणी के करीबी सुधीन्द्र कुलकर्णी ने कहा- मोदी 'विफल', राहुल को देखना चाहता हूं प्रधानमंत्री

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद को प्रधानमंत्री का दावेदार बता चुके हैं. हालांकि विपक्षी दलों ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री पद पर फैसला लोकसभा चुनाव के बाद ही होगा.

आडवाणी के करीबी सुधीन्द्र कुलकर्णी ने कहा- मोदी 'विफल', राहुल को देखना चाहता हूं प्रधानमंत्री
आडवाणी के करीबी सुधीन्द्र कुलकर्णी ने कहा- मोदी 'विफल', राहुल को देखना चाहता हूं प्रधानमंत्री (Photo Credit-Facebook)

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के सहयोगी सुधीन्द्र कुलकर्णी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की. साथ ही कुलकर्णी ने कहा है कि भारत को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो कश्मीर मुद्दे जैसी ‘बड़ी समस्याओं’ का समाधान कर सके और इसलिए भविष्य में वह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहेंगे. सुधीन्द्र ने पाकिस्तान और चीन के साथ विवादों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बड़ी समस्याओं का समाधान करने में ‘विफल’ साबित हुए हैं.

दूसरी तरफ सोमवार को ही बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। दलितों के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी ने सोमवार को कहा कि 60 साल तक शासन के दौरान दलितों के सशक्तिकरण के लिए कुछ नहीं करने वाली कांग्रेस पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष को वास्तव में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की परिभाषा भी नहीं पता है. बता दें कि मुंबई में एक पैनल चर्चा में कुलकर्णी ने राहुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह ‘अच्छे दिल वाले नेता हैं.’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद को प्रधानमंत्री का दावेदार बता चुके हैं. हालांकि विपक्षी दलों ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री पद पर फैसला लोकसभा चुनाव के बाद ही होगा.

गौरतलब है कि इससे पहले ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन से जुड़े रहे कुलकर्णी ने राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर जमकर तारीफ की थी और कहा था कि राहुल एक दिन जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे.

उन्होंने कहा था, ''आज मैं अधिक आश्वस्त हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे और उन्हें बनना भी चाहिए. एक नए नेता का उदय हुआ है. भारत को ऐसे नेता की जरूरत है.

ज्ञात हो कि सुधीन्द्र कुलकर्णी  बीजेपी से करीब 13 सालों तक जुड़े रहे थे. उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव में आडवाणी के साथ काम किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2018 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).