New NCP President: शरद पवार ने छोड़ा पद; अब कौन बनेगा नया एनसीपी अध्यक्ष? इन नामों पर चर्चा तेज

शरद पवार के इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि एनसीपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? पार्टी प्रमुख के रूप में उनकी जगह कौन लेगा, इस पर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है. इस लिस्ट में अजित पवार, सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल का नाम शामिल है.

Sharad Pawar Ajit Pawar Supriya Sule | (PTI)

मुंबई: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है. पवार ने कहा कि वे एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ देंगे. शरद पवार ने कहा कि मैंने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी काफी सालों तक निभाई और लंबे समय तक मुझे पार्टी का नेतृत्व करने का मौका मिला. अब चाहता हूं कि कोई और जिम्मेदारी संभाले. इसलिए एनसीपी अध्यक्ष पद से रिटायर हो रहा हूं. शरद पवार के इस ऐलान के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है. शरद पवार का बड़ा फैसला, कहा- छोड़ेंगे NCP का अध्यक्ष पद.

शरद पवार के इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि एनसीपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? पार्टी प्रमुख के रूप में उनकी जगह कौन लेगा, इस पर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है. इस लिस्ट में अजित पवार, सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल का नाम शामिल है.

किसके हाथों में जाएगी कमान 

अध्यक्ष के पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि "यह नई पीढ़ी के लिए पार्टी का मार्गदर्शन करने का समय है और वह जिस दिशा में जाना चाहती है." पवार ने अध्यक्ष पद के रिक्त पद के चुनाव पर फैसला करने के लिए एक समिति के गठन की भी सिफारिश की.

शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पड़ छोड़ने का ऐलान ऐसे वक्त पर किया है, जब पिछले दिनों ही एनसीपी में फूट की खबरें सामने आई थीं. खबरें थीं कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार एनसीपी के कई विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एनसीपी की कमान किसके हाथों में जाती है. अजित पवार इस पड़ के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को को पवार का उत्तराधिकारी माना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट