देश

West Bengal: बीजेपी का साथ छोड़ TMC में शामिल हुए मुकुल रॉय, सीएम ममता बोलीं- पार्टी में मिलेगी अहम भूमिका

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है. बीजेपी के बड़े नेता मुकुल रॉय ने अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) जॉइन कर ली है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में उन्होंने टीएमसी में वापसी की.

West Bengal: बीजेपी का साथ छोड़ TMC में शामिल हुए मुकुल रॉय, सीएम ममता बोलीं- पार्टी में मिलेगी अहम भूमिका
TMC में शामिल हुए मुकुल रॉय (Photo: ANI)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है. बीजेपी के बड़े नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) ने अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) जॉइन कर ली है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee), सांसद अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में उन्होंने टीएमसी में वापसी की. टीएमसी में शामिल होने के बाद मुकुल रॉय ने कहा, "मैं आज टीएमसी में शामिल हुआ हूं. वर्तमान परिस्थितियों में कोई भी भारतीय जनता पार्टी में नहीं रहेगा." पश्चिम बंगाल: TMC छोड़ BJP में शामिल हुए कई नेता चुनाव बाद करना चाहते हैं घर वापसी, सीएम ममता बनर्जी लेंगी फैसला- रिपोर्ट.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय की वापसी पर कहा, हम मुकुल रॉय का स्वागत करते हैं. वह पार्टी में अहम भूमिका निभाएंगे.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को झटका

बता दें कि विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को मिली बड़ी जीत के बाद कई पुराने सहयोगी टीएमसी में वापस आना चाहते हैं. इसमें मुकुल रॉय का नाम भी शामिल था. मिली जानकारी के अनुसार मुकुल रॉय, बीजेपी में शुभेंदु अधिकारी को अधिक तवज्जो दिए जाने से नाराज थे.

इससे पहले टीएमसी नेता और सांसद सौगत रॉय ने भी मुकुल रॉय के पार्टी में आने के संकेत दिए थे. सौगत रॉय ने कहा था कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अभिषेक बनर्जी के संपर्क में हैं और वापस आना चाहते हैं. मुकुल रॉय का साथ छूटना बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2021 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).