देश

पश्चिम बंगाल: CM ममता बनर्जी ने सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- नेताजी एक सच्चे नायक थे, जो एकता में विश्वास रखते थे

'देशनायक' सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि नेताजी एक सच्चे नायक थे और सभी लोगों की एकता में विश्वास रखते थे. कोलकाता में इस साल गणतंत्र दिवस की परेड भी नेताजी को समर्पित की जाएगी.

पश्चिम बंगाल: CM ममता बनर्जी ने सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- नेताजी एक सच्चे नायक थे, जो एकता में विश्वास रखते थे
CM ममता बनर्जी (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता, 23 जनवरी: 'देशनायक' सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि नेताजी एक सच्चे नायक थे और सभी लोगों की एकता में विश्वास रखते थे. मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "हम देश नायक दिवस दिबस के तौर पर इस दिन को मना रहे हैं. वह लोगों की अखंडता पर यकीन रखते थे." उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य भर में एक कमेटी का गठन किया है ताकि 23 जनवरी, 2022 तक इस दिन का जश्न मनाया जा सके.

मुख्यमंत्री ने कहा, "राजारहाट में आजाद हिंद फौज के नाम से एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा. नेताजी के नाम से एक विश्वविद्यालय की भी स्थापना की जाएगी, जो पूरी तरह से राज्य द्वारा वित्तपोषित होगा और विदेशी विश्वविद्यालयों संग इसका करार भी होगा."

यह भी पढ़ें: West Bengal: शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चुनौती दी

ममना बनर्जी ने बताया कि आज के दिन एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया है. कोलकाता में इस साल गणतंत्र दिवस की परेड भी नेताजी को समर्पित की जाएगी. केंद्र से 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग करते हुए ममता बनर्जी ने आगे कहा, "12.15 बजे एक साइरन बजेगी. लोगों से निवेदन है कि वे अपने-अपने घरों में इस वक्त शंख बजाए."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).