बिहार में एनआरसी की खबरों पर ममता बनर्जी का दावा-नीतीश कुमार ने मुझसे कहा कि वो NRC लागू नहीं होने देंगे

असम की तरह बिहार में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन यानी (NRC) को लेकर लगातार राजनीतिक घमासान जारी है. इसी कड़ी में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक बड़ा बयान सामने आया. ममता ने कहा कि मेरी नीतीश कुमार से बात हुई है और उन्होंने कहा है कि वो बिहार में एनआरसी लागू नहीं होने देंगें.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo Credits: ANI)

पटना. असम की तरह बिहार में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन यानी (NRC) को लेकर लगातार राजनीतिक घमासान जारी है. इसी कड़ी में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का एक बड़ा बयान सामने आया. ममता ने कहा कि मेरी नीतीश कुमार से बात हुई है और उन्होंने कहा है कि वो बिहार में एनआरसी (National Register of Citizens) लागू नहीं होने देंगें. ममता (Mamata Banerjee) के इस बयान पर बीजेपी की तरफ से पलटवार होना लगभग तय है. दूसरी तरफ बिहार में एनआरसी (NRC) को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का स्टैंड एकदम अलग है और उसने वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लगाया है.

बताना चाहते है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा (BJP MP Rakesh Sinha) ने सूबे में जैसे ही एनआरसी की मांग उठाई सभी पार्टियों की तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई. हालांकि राज्य में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू ने इस मांग को ठुकरा दिया. जेडीयू (JDU) ने तर्क दिया कि असम में तैयार हुए एनआरसी में कई तरह की खामियां है. इससे भारतीय अपने ही देश में विदेशी बन गए है. यह भी पढ़े-BJP और JDU एक बार फिर आमने-सामने, राकेश सिन्हा ने उठाई बिहार में NRC लागू करने की मांग तो केसी त्यागी बोले- इसकी कोई जरूरत नहीं

ममता ने बिहार में NRC को लेकर दिया ये बयान-

गौरतलब है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिंह (BJP MP Rakesh Sinha) ने ट्वीट कर कहा था कि बिहार के सीमांचल जिलों खासकर पूर्णिया,किशनगंज में आबादी जिस तेजी से बढ़ रही है वो बहुत चिंताजनक है. इसलिए राज्य में एनआरसी (NRC) की जरूरत है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड