देश

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर किया हमला, कहा- बीजेपी को बंगाल में यात्रा निकलने से कोई नही रोक सकता

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल में ‘‘ यात्राएं ’’ निश्चित तौर पर निकालेगी और उसे ऐसा करने से ‘‘ कोई भी नहीं रोक सकता है ’’

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर किया हमला, कहा- बीजेपी को बंगाल में यात्रा निकलने से कोई नही रोक सकता
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ( Photo Credit: ANI )

नयी दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल में ‘‘ यात्राएं ’’ निश्चित तौर पर निकालेगी और उसे ऐसा करने से ‘‘ कोई भी नहीं रोक सकता है.’’ कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक दिन पहले बीजेपी को कूचबिहार में ‘‘ रथयात्रा ’’ निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था क्योंकि राज्य सरकार ने ऐसा होने पर हिंसा का अंदेशा जताया था. शाह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम निश्चित तौर पर यात्रााएं निकालेंगे और हमें कोई नहीं रोक सकता.

पश्चिम बंगाल में बदलाव के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध है. ‘यात्राएं’ रद्द नहीं, सिर्फ स्थगित हुई हैं.’’ ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शाह ने आरोप लगाया कि देश में सर्वाधिक सियासी हत्याएं राज्य में हुई हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ पूरा पश्चिम बंगाल प्रशासन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए काम कर रहा है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2018 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).