देश

उपराष्ट्रपति नायडू तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में रोमानिया पहुंचे

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को रोमानिया पहुंचे. उनकी यह यात्रा दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देश के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है.

उपराष्ट्रपति नायडू तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में रोमानिया पहुंचे
वैंकया नायडू (Photo credit- Twitter)

बुखारेस्ट: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को रोमानिया पहुंचे. उनकी यह यात्रा दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देश के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है. नायडू यहां माल्टा से पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति मैरी लुई कोलेरियो से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर बात की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि बुखारेस्ट पहुंचने पर नायडू का रोमानियाई उपप्रधानमंत्री एना बिरचैल ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2018 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).