बेंगलूर की जेल में वी.के. शशिकला को मिलीं स्पेशल सुविधाएं, किचन और दो कमरे भी मिलें

भ्रष्टाचार के मामले में सजा काट रही अन्नाद्रमुक नेता वी.के. शशिकला को बेंगलुरू के केंद्रीय कारा में उनकी पंसद की सुविधाएं दी जा रही हैं.

नेता वी.के. शशिकला (Photo Credit- Twitter)

बेंगलुरू:  भ्रष्टाचार के मामले में सजा काट रही अन्नाद्रमुक नेता वी.के. शशिकला (V. K. Sasikala) को बेंगलुरू के केंद्रीय कारा में उनकी पंसद की सुविधाएं दी जा रही हैं. इस बात का खुलासा एक जांच रिपोर्ट में हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, शशिकला को खासतौर से तैयार भोजन और विशेष सेल की सुविधा दी जाती है. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विनय कुमार (Vinay Kumar) की अध्यक्षता वाली समिति की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि साक्ष्यों से स्पष्ट संकेत मिला है कि शशिकला को उपलब्ध कराए गए पांच सेलों में भोजन तैयार करने के कुछ कार्यकलाप चलते हैं.

रिपोर्ट हालांकि कर्नाटक सरकार को कथित तौर पर वर्ष 2017 में सौंपी गई थी, लेकिन इसे सार्वजनिक अब किया गया है. कर्नाटक की महिला आईपीएस अधिकारी डी. रूपा मुदगिल ने 2017 में एक रिपोर्ट में सबसे पहले इस बात का खुलासा किया था. वह उस समय पुलिस महानिदेश (कारा) थीं.

मुदगिल ने आईएएनएस को यहां बताया, "मेरी रिपोर्ट सरकार द्वारा स्वीकार नहीं की गई और मेरा तबादला कर दिया गया. विनय कुमार की अध्यक्ष वाली समिति की जांच रिपोर्ट मेरी रिपोर्ट के अनुरूप है."

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: नशे में धुत 3 लोगों ने न्यू ईयर पार्टी के दौरान की महिला से छेड़छाड़, पति को भी बेरहमी से पीटा

शशिकला को भ्रष्टाचार के एक मामले में बेंगलुरू की एक निचली अदातल द्वारा 2015 अभियुक्त करार देने के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखे जाने के बाद फरवरी 2017 से वह चार साल की सजा काट रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 23: चक्रवात 'शक्ति' के साए में मुंबई समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान की संभावना

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: आईपीएल में लगातार चौथी बार ये कारनामा कर सकते विराट कोहली, महज इतना रन बनाते ही रच देंगे इतिहास