देश

उत्तर प्रदेश: बाल अधिकार आयोग ने छात्रा के सुसाइड नोट पर लिया संज्ञान, PM मोदी को भेजा पत्र

उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने 16 साल की एक छात्रा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित कर लिखे गए 18 पेज के सुसाइड नोट पर संज्ञान लिया है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 16 साल की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. बता दें कि संभल के एक गांव में छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी.

उत्तर प्रदेश: बाल अधिकार आयोग ने छात्रा के सुसाइड नोट पर लिया संज्ञान, PM मोदी को भेजा पत्र
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

संबल/उत्तर प्रदेश, 24 अगस्त: उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (यूपीएससीपीसीआर) ने 16 साल की एक छात्रा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को संबोधित कर लिखे गए 18 पेज के सुसाइड नोट पर संज्ञान लिया है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 16 साल की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. उसने भ्रष्टाचार, वनों की कटाई, बढ़ते प्रदूषण जैसे विभिन्न मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि इन दबावों ने ही उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है.

राज्य बाल अधिकार समिति ने इस पर संझान लेते हुए प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा है. इसमें उन्होंने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में 10 वीं कक्षा की इस छात्रा द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करने का आग्रह किया है. यूपीएससीपीसीआर के अध्यक्ष डॉ. विश्वेश गुप्ता ने कहा, "हमने छात्रा द्वारा बताए गए मुद्दों का संज्ञान लिया है. उसने कुछ जरूरी मुद्दों को उठाया है. हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पर ध्यान देने का आग्रह किया है. इसके लिए हमने पत्र प्रधानमंत्री कार्यकाल को भेज दिया है."

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Floods: उत्तर प्रदेश में बाढ़ बनी मुसीबत, सरयू के बढ़ते जलस्तर के कारण अयोध्या के कई गांव पानी में डूबे

बता दें कि संभल के एक गांव में छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी और उसकी मौत के तीन दिन बाद संभल पुलिस को उसके घर से एक सुसाइड नोट मिला था. जिसमें प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कई मुद्दों को उठाया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).