देश

उत्तर प्रदेश: बीएसपी से टिकट नहीं मिलने पर व्यापारी ने की खुदकुशी, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक व्यापारी ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है और अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गया जिसमें उसने लिखा कि 2022 विधानसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के कारण वह यह कदम उठा रहा है.

उत्तर प्रदेश: बीएसपी से टिकट नहीं मिलने पर व्यापारी ने की खुदकुशी, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

गाजीपुर, 30 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक व्यापारी ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है और अपने पीछे एक सुसाइड नोट (Suicide Note) छोड़ गया जिसमें उसने लिखा कि 2022 विधानसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के कारण वह यह कदम उठा रहा है. कथित तौर पर सुसाइड नोट में व्यापारी मुन्नू प्रसाद ने आरोप लगाया कि बसपा अध्यक्ष मायावती (Mayawati) उन्हें चुनाव लड़ने का टिकट देने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग कर रही थीं. चूंकि वह इतनी बड़ी रकम देने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी ने कहा कि वे सुसाइट नोट की सच्चाई पता कर रहे हैं और जांच पूरी होने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. इस बीच, बसपा के जिला समन्वयक गुड्डू राम ने कहा कि व्यापारी का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और कथित सुसाइड नोट का उद्देश्य पार्टी को बदनाम करना है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा, कहा- समाज को बांटकर राजनीति करने वालों का उखड़ गया तंबू

हालांकि, व्यापारी के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होते थे और उन्होंने दावा किया था कि बसपा अध्यक्ष उन्हें 'चुनाव में टिकट देंगी'.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).