Uttar Pradesh Assembly Elections: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर शनिवार शाम कांग्रेस सीईसी की बैठक

उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुलाई है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये बैठक शनिवार को शाम 6 बजे बुलाई है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित की जाने वाली इस बैठक में यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगेगी.

सोनिया गांधी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर: उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस (Congress) ने केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) (सीईसी) की बैठक बुलाई है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने ये बैठक शनिवार को शाम 6 बजे बुलाई है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित की जाने वाली इस बैठक में यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगेगी. जानकारी के अनुसार यूपी कांग्रेस ने करीब 50 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. यह भी पढ़े: Congress Working Committee की बैठक से पहले गहलोत ने की कांग्रेस नेता अंबिका सोनी से मुलाकात

सीईसी की बैठक में मुहर के बाद उम्मीदवारों का जल्द एलान हो सकता है. इस बीच उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाओं को बनाने का एलान कर दिया है. इससे पहले सितम्बर में इस मसले पर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दस जनपथ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी. जिसके बाद सीईसी बैठक बुलाने की उम्मीद लगाई जा रही थी.

दरअसल बीते 17 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था। ये समिति चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन और चुनावी रणनीति बनाने में जुटी है. समिति का अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को बनाया गया है. वहीं दीपेंद्र हुड्डा और वर्षा गायकवाड़ को सदस्य बनाया गया है. पार्टी के अनुसार जल्द ही स्क्रीनिंग कमेटी उम्मदीवारों के पैनल की लिस्ट बनाएगी. कई स्तर की प्रक्रिया के बाद उम्मदवारों का चयन शनिवार को होने वाली इस बैठक में किया जाएगा.

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पिछले पूरे महीने उत्तरप्रदेश में बेहद सक्रिय रही हैं. 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाओं को बनाने का एलान किया, साथ ही सरकार बनने पर महिलाओं को टेबलेट और स्कूटी देने का ऐलान किया. उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों के समय शेष बच गया है. राज्य में 2022 में चुनाव होने है ऐसे में कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन तलाशने में जुटी है. इसी सिलसिले में कांग्रेस पार्टी अभी से उम्मदीवारों के चयन के काम में जुट गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'