Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने वाले 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, सीएम योगी बोले- इन परिवारवादी दलों से...

यूपी के मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने शनिवार रात रोड शो किया था. इस दौरान भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ गए और वहां सपा का झंडा लगा दिया. इस पूरे मामले में करीब 100 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है.

Photo- X

Lok Sabha Election 2024: यूपी के मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने शनिवार रात रोड शो किया था. इस दौरान भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ गए और वहां सपा का झंडा लगा दिया. आरोप है कि सपा समर्थकों ने पीएम मोदी व सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे भी लगाए. इस पूरे मामले में करीब 100 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है.

सपा कार्यकर्ताओं की इस हरकत को लेकर सीएम योगी ने कहा कि इन परिवारवादी दलों से क्या उम्मीद की जा सकती है. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस का कोई नेशनल एजेंडा नहीं है. ये अपने परिवार तक सीमित हैं.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi’s Target on BJP: ‘संविधान को खत्म करना चाहती है बीजेपी’, तेलंगाना के नागरकुर्नूल में मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने वाले 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR

सीएम ने आगे कहा कि राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की मूर्ति के साथ सपा नेताओं का अपमानजनक पूर्ण व्यवहार अत्यंत निंदनीय है. समाजवादी पार्टी ने 2012 में सत्ता में आने पर आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का बेशर्मी से प्रयास किया था. अभी कुछ दिन पहले एक कुख्यात माफिया की मौत होती है, तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संवेदना व्यक्त करने के लिए उसके घर तक जाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड