देश

NDA के पूर्व सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा की धमकी- रिजल्ट में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर बहेगा खून, देखें वीडियो

राजद के राज्य प्रमुख रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ रालोसपा प्रमुख एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

NDA के पूर्व सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा की धमकी- रिजल्ट में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर बहेगा खून, देखें वीडियो
उपेन्द्र कुशवाहा (Photo Credits: IANS)

पटना. बिहार में विपक्षी महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को सत्तारूढ़ राजग के पक्ष में करने के लिए, उनसे छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मंगलवार को चेतावनी दी कि जबरदस्त जनाक्रोश के कारण सड़कों पर खून की नदियां बह सकती हैं। राजद के राज्य प्रमुख रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ रालोसपा प्रमुख एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल का बिहार में राजग को 40 में से 30 या उससे अधिक सीटों का पूर्वानुमान गुमराह करने वाला और हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह भंग करने का एकमात्र उद्देश्य है।

कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा कि पहले हम बूथ लूट के बारे में सुनते थे। इस बार, ऐसा संदेह है कि नतीजों को लूटने का प्रयास किया जा सकता है। यह ईवीएम से छेड़छाड़ या मतगणना केन्द्र पर अन्य तरह की गतिविधियों द्वारा किया जा सकता है। राजग के नेताओं को ऐसे किसी भी गलत काम में लिप्त ना होने की चेतावनी दी जाती है। जबरदस्त जनाक्रोश से सड़कों पर खून की नदियां बह सकती हैं, जिसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).