देश

उप्र विधानसभा उपचुनाव : 11 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक औसतन 29 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत सोमवार को अपराह्न एक बजे तक औसतन करीब 29 प्रतिशत वोट पड़े. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में कुछ शिकायतें मिलीं, लेकिन उन्हें जल्द ही दूर कर लिया गया.

उप्र विधानसभा उपचुनाव : 11 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक औसतन 29 प्रतिशत मतदान
मतदान (Photo Credits: IANS)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत सोमवार को अपराह्न एक बजे तक औसतन करीब 29 प्रतिशत वोट पड़े. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में कुछ शिकायतें मिलीं, लेकिन उन्हें जल्द ही दूर कर लिया गया.

अपराह्न एक बजे इन सीटों पर औसतन 28.98 फीसद मतदान हो चुका है. गंगोह सीट पर 41.70 प्रतिशत, रामपुर सीट पर 25.12, इगलास सीट पर 18.19, लखनऊ (कैंट) पर 16.10, गोविंद नगर सीट पर 20.50, मानिकपुर सीट पर 33.87, प्रतापगढ़ में 26.70, जैदपुर सीट पर 33, जलालपुर सीट पर 35.97, बलहा सीट पर 32 तथा घोसी सीट पर 34.90 फीसद वोट पड़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस उपचुनाव में कुल 41,08,328 मतदाता 2307 मतदान केंद्रों के 4529 मतदेय स्थलों पर वोट डाल सकेंगे. उपचुनाव में कुल 109 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला होगा. मतदान के लिए 5435 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें, इतनी ही बैलट यूनिट तथा 5888 वीवीपैट तैयार की गई हैं. उप चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 11 सीटों में से आठ पर भाजपा तथा एक-एक पर सपा, बसपा और भाजपा के सहयोगी अपना दल के विधायक जीते थे. घोसी को छोड़कर जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है वे सीटें, उन पर चुने गए विधायकों के पिछले लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई हैं. घोसी सीट, इस पर चुने गए विधायक फागू सिंह चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण खाली हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2019 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).