केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- परमात्मा चाहते थे की Article 370 मोदी जी जैसे महापुरुष के हाथों खत्म हो

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार यानि आज जम्मू और कश्मीर से हटाए गए धारा 370 पर बोलते हुए कहा कि, शायद हमें इसलिए इतना इंतजार करना पड़ा की परमात्मा को भी यही मंजूर था की मोदी जी जैसा कोई महापुरुष धरती पर उतरे और ये पुण्य कार्य उनके हाथों से हो.'

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Photo Credit-ANI)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने शनिवार यानि आज जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) से हटाए गए धारा 370 (Article 370) पर बोलते हुए कहा कि, शायद हमें इसलिए इतना इंतजार करना पड़ा की परमात्मा को भी यही मंजूर था की मोदी जी जैसा कोई महापुरुष धरती पर उतरे और ये पुण्य कार्य उनके हाथों से हो.' बता दें कि जम्मू कश्मीर में जमीनी सतह पर केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं को जानने और विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से तीन केंद्रीय मंत्रियों को भेजा गया है.

इसमें केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह श्रीनगर से जम्मू करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे जबकि अन्य दोनों केंद्रीय मंत्री उनसे पहले करीब ढाई बजे श्रीनगर से जम्मू ऐयरपोर्ट पहुंचे. मंत्रियों के देरी से जम्मू पहुंचने पर कार्यक्रम देरी से शुरू हुआ.

राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू शहर में, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल पुरमंडल के खड़ामडाना और स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे सांबा जिले के छजवाल गांव का दौरा करना है.

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मोदी सरकार के 36 मंत्री जाएंगे जनता के बीच, लोगों को बताएंगे आर्टिकल 370 हटाने के फायदे

बता दें कि शनिवार यानि आज से 24 जनवरी तक 38 केंद्रीय मंत्री 60 जगहों में ब्लॉक और तहसील स्तर पर जाकर लोगों को उनके आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए हुए कार्यो के बारे में बताएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\