तृणमूल कांग्रेस ने अमित शाह पर लगाया आरोप, कहा- विपक्ष शासित राज्यों में सत्ता हथियाने का षड्यंत्र है गृह मंत्रालय का परामर्श
तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को सोमवार को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार को भेजा गया गृह मंत्रालय का परामर्श विपक्ष शासित राज्यों में ‘‘सत्ता हथियाने की’’ चाल और ‘‘गहरा षड्यंत्र’’ है.
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को सोमवार को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार को भेजा गया गृह मंत्रालय का परामर्श विपक्ष शासित राज्यों में ‘‘सत्ता हथियाने की’’ चाल और ‘‘गहरा षड्यंत्र’’ है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी ने पत्र में लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जमीनी हकीकत जाने बिना या राज्य सरकार से रिपोर्ट लिए बिना निष्कर्ष निकाल लिया.
उन्होंने लिखा, ‘‘हमारे पास यह मानने का कारण है कि यह राजनीतिक रूप से भाजपा के विरोधी दलों के शासन वाले राज्यों में सत्ता हथियाने के लिए चली गई चाल है. इतना ही नहीं, यह राज्य सरकार को बदनाम करने और अलोकतांत्रिक, अनैतिक तथा असंवैधानिक तरीकों से पश्चिम बंगाल का प्रशासन हथियाने के लिए रचा गया एक गहरा षड्यंत्र है.’’
यह भी पढ़ें : राज्य सरकार ने बंगाल में हो रहे हिंसा पर केन्द्र से किया परामर्श, कहा- नियंत्रण में स्थिति
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को गत रविवार को परामर्श जारी कर राज्य में चुनाव के बाद से जारी हिंसा पर ‘गहरी चिंता’ व्यक्त की थी और उससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा था. इसके बाद रविवार रात पश्चिम बंगाल सरकार ने इसके जवाब में एक पत्र लिखकर कहा था कि राज्य में स्थिति ‘‘नियंत्रण में’’ है और उसकी कानून प्रर्वतन एजेंसियां नाकाम नहीं हुई हैं. यह परामर्श शनिवार को संदेशखाली में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में जारी किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2019 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

