देश

प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार के लिए पहुंचे तेजस्वी सूर्या, कहा- हिंदू समाज पर लगे कलंक को मिटाने का भोपाल में ऐतिहासिक मौका

ज्ञात हो कि भोपाल संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है, जिन पर मालेगांव बम विस्फोट का आरोप है. उनका यहां मुकाबला कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है. यहां मतदान 12 मई को होना है.

प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार के लिए पहुंचे तेजस्वी सूर्या, कहा- हिंदू समाज पर लगे कलंक को मिटाने का भोपाल में ऐतिहासिक मौका
बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या (Photo Credits: Twitter, @Tejasvi_Surya)

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के युवा नेता तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को यहां कहा कि भोपाल के लोगों को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा चुनाव में जिता कर हिंदुओं के माथे पर लगे कलंक को मिटाने का यह ऐतिहासिक मौका है. दक्षिण बेंगलुरू लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए हिंदुओं के माथे पर आतंकवाद का कलंक लगाया, भोपाल के युवाओं को यह ऐतिहासिक मौका मिला है उस कलंक को मिटाने का. सिर्फ भोपाल ही नहीं, दुनिया में जहां-जहां भी हिंदू हैं, वे चाहते हैं कि उन पर आतंकवाद का जो कलंक लगा है, उसे मिटाया जाए."

उन्होंने आगे कहा, "हिंदू कभी भी आतंकवादी नहीं बनता, इसलिए भेापाल के युवाओं की यह जिम्मेदारी है कि हमारी संस्कृति पर जो दाग लगाया गया है, उसे मिटाया जाए." पिछले दिनों माकपा नेता सीताराम येचुरी द्वारा हिंदू शासकों को हिंसक बताने और रामायण व महाभारत पर की गई टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सूर्या ने कहा, "पांडवों ने धर्मयुद्ध किया था, जब युद्ध सही काम के लिए किया जाता है तो धर्मयुद्ध होता है."

यह भी पढ़े: दिग्विजय सिंह के समर्थन में हजारों साधुओं के साथ कूदे कम्प्यूटर बाबा, कहा- अब राम मंदिर नहीं तो मोदी नहीं

ज्ञात हो कि भोपाल संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है, जिन पर मालेगांव बम विस्फोट का आरोप है. उनका यहां मुकाबला कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है. यहां मतदान 12 मई को होना है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2019 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).