तेजस्वी यादव के बिहार में नहीं होने को लेकर राजद नेताओं की अलग-अलग राय

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के लोकसभा चुनाव में राजद की हार की समीक्षा करने के बाद से प्रदेश में नहीं होने के बारे में उनकी पार्टी के नेताओं की अलग अलग राय है. चमकी बुखार से बिहार में 117 बच्चों की मौत हो जाने पर भी राजद नेता की ओर से कोई टिप्पणी नहीं अबतक सामने नहीं आयी है.

तेजस्वी यादव | फाइल फोटो | (Photo Credits: ANI)

पटना. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के लोकसभा चुनाव में राजद की हार की समीक्षा करने के बाद से प्रदेश में नहीं होने के बारे में उनकी पार्टी के नेताओं की अलग अलग राय है. बडी संख्या में बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बच्चों मौत की खबरों के बीच राजनीतिक परिदृश्य से गायब रहने के बारे में पूछे जाने पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने बुधवार को कहा कि हो सकता है कि वह विश्व कप देखने गए हों.

चमकी बुखार से बिहार में 117 बच्चों की मौत हो जाने पर भी राजद नेता की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आने के बारे में पूछे जाने पर रघुवंश ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि तेजस्वी कहां हैं.

उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि वह अभी कहां हैं पर हमारे अनुमान के अनुसार क्रिकेट का जो विश्व कप मैच चल रहा है, उसे देखने गए होंगे लेकिन इस बारे में आश्वस्त नहीं हूं. इससे पहले कल राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने कहा था कि तेजस्वी की तबीयत अभी नासाज है इसलिए वे दिल्ली से नहीं आ सके हैं .

यह पूछे जाने पर तेजस्वी की कितने दिनों से तबीयत खराब है, वीरेंद्र ने कहा था कि वह तारीख नहीं बता सकते पर उनकी तबीयत कुछ नासाज है ।

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\