लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की नई फिल्म का पोस्टर हुआ जारी, इस वजह से उड़ा मजाक
राजनीति के बाद अब लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. बुधवार को उनकी पहली फिल्म का पोस्टर जारी किया गया.
राजनीति के बाद अब लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. बुधवार को उनकी पहली फिल्म का पोस्टर जारी किया गया. इस फिल्म का नाम है 'रुद्रा द अवतार'. तेज प्रताप इसमें मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. पोस्टर में भी सिर्फ उन्हीं को देखा जा सकता है. उन्होंने खुद अपनी फिल्म के इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. पोस्टर में सोशल मीडिया यूजर्स को एक ऐसी खामी नजर आई जिसकी वजह से उन्होंने तेज प्रताप यादव का मजाक उड़ना शुरू कर दिया.
दरअसल, पोस्टर में फिल्म के नाम के नीचे लिखा गया है 'Comming Soon'. लोगों ने स्पेलिंग को लेकर तेज प्रताप यादव को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 27, 2018
एक व्यक्ति ने लिखा, "अरे 9वीं फेल Comming नहीं Coming soon."
अरे नोवी फेल Comming नही Coming soon@Being_Humor
— अंकित शर्मा (@ankitsihani) June 27, 2018
एक और ट्विटर यूजर ने लिखा, "भाई,अच्छा है राजनीति से दूर रहकर कुछ नया कर रहे हो, लेकिन पहले आपको व्याकरण सीख लेना चाहिए. 'Comming' की स्पेलिंग गलत लिख दी आपने, वो 'coming' होता है."
भाई अच्छा है राजनीति से दूर रहकर कुछ नया कर रहे हो,
लेकिन पहले आप को व्यकरण सिख लेना चाहिए,
"Comming" की स्पेलिंग गलत लिख दी आप ने🤐
वो "coming" होता है😋
भाभी जी:- सही पकड़े है😂
— कमल (@kamal252129) June 27, 2018
लगता है कि जल्दबाजी में तेज प्रताप ने ट्वीट करते वक्त 'Coming soon' की स्पेलिंग पर ध्यान नहीं दिया. वैसे अभिनय के अलावा उनके पास और भी कई हुनर है.कई दफा उनको मंच पर बांसुरी और शंख बजाते हुए भी देखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2018 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

