सुशील मोदी का तंज, कहा- लालू यादव की परेशानी के लिए राहुल गांधी हैं जिम्मेदार

लू प्रसाद यादव को परेशान किये जाने संबंधी बयान पर तीखा प्रहार करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राजग प्रमुख की परेशानी के लिए राहुल गांधी खुद जिम्मेदार हैं,

सुशील मोदी (Photo Credits: ANI)

पटना: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को परेशान किये जाने संबंधी बयान पर तीखा प्रहार करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) ने शनिवार को आरोप लगाया कि राजग प्रमुख की परेशानी के लिए राहुल गांधी खुद जिम्मेदार हैं, जब उन्होंने सजायाफ्ता को चुनाव लड़ने से रोक संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले को निरस्त करने संबंधी अध्यादेश को फाड़ दिया था. सुशील मोदी ने अपने बयान में कहा कि दो साल से अधिक के सजायाफ्ता को चुनाव लड़ने से उच्चतम न्यायालय की रोक से संबंधित आदेश को निरस्त करने के लिए कपिल सिब्बल की पहल पर मनमोहन सिंह सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा फाड़कर फेंकने के कारण ही आज आज लालू प्रसाद लोकसभा क्या, मुखिया तक का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं.

लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामले में सजा मिल चुकी है. सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद और उनके परिवार के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताना चाहिए कि जब केन्द्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग की 10 साल तक (2004-14)सरकार रही, पहले पांच साल लालू प्रसाद उस सरकार में रेल मंत्री रहे और दूसरे पांच साल सरकार को समर्थन देते रहे तो उनके सारे मुकदमों को वापस क्यों नहीं कर लिया गया? यह भी पढ़े: चारा घोटाले में बड़ा खुलासा: सुशील मोदी ने कहा- फंसने के बाद लालू यादव ने मांगी थी अरुण जेटली से मदद

उन्होंने सवाल किया कि लालू प्रसाद पर जब चारा घोटाले के मुकदमे हुए और जब पहली सजा हुई तो क्या केन्द्र में अटल जी की सरकार थी? बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दरअसल राहुल इस तरह का बयान देकर केवल जनता को ही भ्रमित नहीं कर रहे हैं बल्कि अदालत का भी अपमान कर रहे हैं. लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले के आरोपों की सीबीआई जांच उच्चतम न्यायालय की पहल पर उच्च न्यायालय की निगरानी में हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

Russian Woman To Marry Bihar Man: रूस में हुआ प्यार, बिहार में बनेगी शादी की बात! रूसी युवती जूली ने राहुल यादव के लिए छोड़ा अपना देश, नवंबर में हो सकती है शादी

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'