Maharashtra Assembly Election 2O24: एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे बोले, 'शिंदे, फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी महायुति'

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों पर दावों को लेकर महायुति सहयोगियों के बीच खींचतान जारी है. इस बीच एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि भाजपा, शिवसेना और राकांपा सीएम एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.

Sunil Tatkare - Photo Credits Twitter

Maharashtra Assembly Election 2O24: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों पर दावों को लेकर महायुति सहयोगियों के बीच खींचतान जारी है. इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शनिवार को कहा कि भाजपा, शिवसेना और राकांपा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने महायुति से राकांपा को बाहर रखने की खबरों पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि राकांपा महाराष्ट्र में महागठबंधन का अभिन्न अंग होगी। तीनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा सौहार्दपूर्ण ढंग से होगा. सुनील तटकरे ने कहा कि सत्ता में दोबारा आने पर महायुति का सीएम चेहरा घोषित करने में कोई जल्दबाजी नहीं है. 

उन्होंने कहा, "मैंने पार्टी प्रवक्ताओं से कहा है कि वे महायुति सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर कोई बयान न दें, क्योंकि यह तीनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के स्तर पर किया जाएगा. मैंने पार्टी प्रवक्ताओं और कार्यकर्ताओं को यह भी आदेश दिया है कि वे एनसीपी के खिलाफ कोई बयान या वीडियो जारी न करें, जिसमें पार्टी को महायुति से दूर रखने की मांग की गई हो.

सुनील तटकरे ने कहा, "वास्तव में भाजपा और एनसीपी (राकांपा) के बीच दोस्ती गहरी हुई है, यह आगे और मजबूत होगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार अपने प्रशासनिक स्किल और पार्टी पर पकड़ के लिए जाने जाते हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान महायुति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड