महाराष्ट्र रेल दुर्घटना को लेकर एक्शन में शिवराज सिंह चौहान, विशेष विमान से भेजी उच्च अधिकारियों की टीम
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से हरेक मृतक श्रमिक के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) में ट्रेन दुर्घटना में 14 प्रवासी मजदूरों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) से त्वरित जांच और उचित व्यवस्था की मांग की. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से हरेक मृतक श्रमिक के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. चौहान ने ट्वीट किया, ''औरंगाबाद से अपने घर लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. विनम्र श्रद्धांजलि.'' उन्होंने कहा, ''दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझे. आपके साथ मैं और पूरी मध्य प्रदेश सरकार खड़ी है.''
चौहान ने कहा, ''औरंगाबाद में हुए रेल हादसे से हृदय पर ऐसा कुठाराघात हुआ है कि मैं उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता. संवेदना से मन भर जाता है. मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल जी से बात की है और उनसे त्वरित जांच और उचित व्यवस्था की मांग की है.'' उन्होंने कहा, ''इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से हरेक मृतक श्रमिक के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपए दिए जाएंगे और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी.'' यह भी पढ़ें:
विशेष विमान से मंत्री श्रीमती मीना सिंह जी के साथ राज्य कंट्रोल रूम के अपर मुख्य सचिव श्री आई. सी. पी. केशरी भी जाएँगे।
उड्डयन मंत्रालय से बात कर इस विशेष विमान के उड़ान की अनुमति ली जा चूकी है। https://t.co/4MUMqu4imC
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 8, 2020
चौहान ने कहा, ‘‘मैं विशेष विमान से उच्च अधिकारियों की एक टीम भेज रहा हूं, जो वहां पर मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी और घायलों की हर सम्भव मदद करेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी से भी लगातार बात कर रहा हूं और यह व्यवस्था कर रहा हूं कि घायल श्रमिकों के उपचार में कोई भी कमी न रहे .’’ यह भी पढ़ें:
औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे कम से कम 14 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. भुसावल की ओर पैदल आ रहे ये मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे. वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

