देश

Shiv Paal Yadav Attack On BJP: शिवपाल यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा- उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा को एक बार फिर निशाने पर लिया है. उत्तर प्रदेश में सपा की बेहतरीन परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अहंकार में थी और उत्तर प्रदेश की जनता ने उनका ये अहंकार तोड़ने का काम किया है

Shiv Paal Yadav Attack On BJP: शिवपाल यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा- उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा
Photo Credit:- FB

Shiv Paal Yadav Attack On BJP:  समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा को एक बार फिर निशाने पर लिया है.  उत्तर प्रदेश में सपा की बेहतरीन परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अहंकार में थी और उत्तर प्रदेश की जनता ने उनका ये अहंकार तोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ता के खिलाफ अगर कोई झूठी शिकायत भी कर देता था तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता था.

इन सब के बाबजूद भी हमारी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया. भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने तो चार सौ पार का नारा दिया था. उनका मकसद संविधान को बदलना, लोकतंत्र को खत्म करना और तानाशाही करना था. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और सपा के कार्यकर्ताओं ने तानाशाही को हराने का काम किया है. ये जीत जनता और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की है. केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार के गठन पर उन्होंने कहा कि इस पर हम कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन हां इतना जरूर कहेंगे कि इनका अहंकार टूट गया है.

37 सीटों के साथ सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने पर उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का हमेशा आशीर्वाद रहा है. हम लोग उनके आदर्शों पर चल रहे हैं. उनकी नीतियों का पालन करने और आदर्शों पर चलने के कारण ही हम लोगों ने भाजपा को हराया है. भाजपा को पीछे छोड़ा है और समाजवादी पार्टी आगे निकली है. जिन सीटों पर हमारे प्रत्याशी चुनाव नहीं जीते हैं, उन सीटों पर उनकी हार के कारणों की समीक्षा करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).