शीला दीक्षित और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने अरविंद केजरीवाल से बिजली-पानी के मुद्दे पर की मुलाकात

दिल्ली में बिजली बिल से जुड़े फिक्स्ड चार्ज में बढ़ोतरी, बिजली की कटौती और ‘पानी की किल्लत’ के मुद्दों को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की.

शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली : दिल्ली में बिजली बिल से जुड़े फिक्स्ड चार्ज में बढ़ोतरी, बिजली की कटौती और ‘पानी की किल्लत’ के मुद्दों को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की और इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की. केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात के समय दीक्षित के अलावा दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ और राजेश लिलौठिया भी मौजूद थे.

मुलाकात के बाद यूसुफ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने फिक्स्ड चार्ज बढ़ाए जाने और दिल्ली के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत का मुद्दे उठाए हैं. केजरीवाल सरकार के मंत्री कहते हैं कि वे चुनाव आचार संहिता की वजह से फिक्स्ड चार्ज को कम नहीं कर पा रहे थे. हकीकत यह है कि यह पिछले एक साल से बढ़ा हुआ है जब लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू भी नहीं हुई थी.’’

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल की ‘महिलाओं को मुफ्त यात्रा’ घोषणा पर बीजेपी का वार, मनोज तिवारी ने कहा- जमीन खिसक रही तो ले रहे ऐसे फैसले

उन्होंने कहा, ‘‘ केजरीवाल सरकार की ओर से यह खोखला दावा किया जा रहा है कि 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जा रही है, जबकि गरीब बस्तियों में बिजली की बेतहाशा कटौती हो रही है. शीला दीक्षित के दौर में बिजली कटौती की शिकायत पर तत्काल कदम उठाया जाता था. हमने मांग की है कि कटौती रोकी जाए और फिक्स्ड चार्ज कम किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह फिक्स्ड चार्ज में बढ़ोतरी वापस लेंगे. ’’

यूसुफ ने कहा, ‘‘ दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत है. यह सरकार मुफ्त पानी की बात करती है लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. हमने कहा कि पानी की किल्लत को तत्काल दूर किया जाए.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट