देश

सुनंदा पुष्कर मानसिक पीड़ा से गुजर रही थीं: दिल्ली पुलिस ने अदालत में दी दलील

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यहां एक अदालत में बताया कि कथित रूप से आत्महत्या करने वाली सुनंदा पुष्कर अपने पति और कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ तनावपूर्ण संबंधों के चलते मानसिक पीड़ा से गुजर रही थीं. पुलिस ने थरूर पर सुनंदा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, जिसने उन्हें आत्महत्या को मजबूर किया.

सुनंदा पुष्कर मानसिक पीड़ा से गुजर रही थीं: दिल्ली पुलिस ने अदालत में दी दलील
शशि थरूर ,सुनंदा पुष्कर ( फ़ाइल फोटो )

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यहां एक अदालत में बताया कि कथित रूप से आत्महत्या करने वाली सुनंदा पुष्कर अपने पति और कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ तनावपूर्ण संबंधों के चलते मानसिक पीड़ा से गुजर रही थीं. पुलिस ने थरूर पर सुनंदा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, जिसने उन्हें आत्महत्या को मजबूर किया.

विशेष लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने अदालत को बताया कि दोनों के बीच झगड़े के चलते सुनंदा परेशान थीं और मानसिक पीड़ा से गुजर रही थीं. यह भी पढ़े-सुनंदा पुष्कर मौत मामला: शशि थरूर को अदालत से मिली विदेश जाने की अनुमति

उन्होंने पुष्कर की मौत से संबंधित मामले में थरूर के खिलाफ आरोप तय किए जाने के दौरान यह बात कही.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2019 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).