PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए लोगों से मांगे सुझाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर उनके भाषण के लिए अपने विचार साझा करने का आग्रह किया. लोग नमो एप के जरिए अपना विचार साझा कर सकते हैं.
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर उनके भाषण के लिए अपने विचार साझा करने का आग्रह किया. लोग नमो एप के जरिए अपना विचार साझा कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "मेरे 15 अगस्त के भाषण के लिए आपके विचार क्या हैं? नरेंद्र मोदी एप पर विशेष रूप से तैयार फोरम पर अपने विचार मेरे साझा करें."
मोदी ने कहा,"आप इन्हें सरकार की वेबसाइट पर भी साझा कर सकते हैं. मैं आगामी दिनों में आपके विचारों का इंतजार करूंगा."
यह ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर पांचवा संबोधन होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

