देश

छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना पीएम मोदी से करने पर भड़की शिवसेना, संजय राउत ने बीजेपी से की ये मांग

राज्य की महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने इस पुस्तक की निंदा की है. राउत ने बीजेपी के राज्यसभा सदस्य एवं शिवाजी के वंशज संभाजी राजे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी के वशंजों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें उनकी (शिवाजी) तुलना मोदी से किया जाना पसंद है या नहीं. इस किताब को लेकर छत्रपति शिवाजी के वशंजों को बीजेपी से इस्तीफा दे देना चाहिए.’’

छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना पीएम मोदी से करने पर भड़की शिवसेना, संजय राउत ने बीजेपी से की ये मांग
शिवसेना नेता संजय राउत (Photo Credit-Facebook)

Sanjay Raut Targets BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना करने वाली किताब को लेकर छिड़े विवाद के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि मराठा योद्धा के वंशजों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें उनकी(शिवाजी की) तुलना मोदी से किया जाना पसंद है या नहीं. राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बीजेपी को यह घोषणा करनी चाहिए कि उसका छत्रपति शिवाजी की तुलना मोदी से करने वाली किताब से कोई लेना-देना नहीं है. ‘आज का शिवाजी: नरेंद्र मोदी’ किताब बीजेपी नेता जय भगवान गोयल ने लिखी है. बता दें कि इस किताब के आने के बाद से ही महाराष्ट्र की सियासत फिर गरमा गई है. शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के नेता बीजेपी के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं.

राज्य की महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने इस पुस्तक की निंदा की है. राउत ने बीजेपी के राज्यसभा सदस्य एवं शिवाजी के वंशज संभाजी राजे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी के वशंजों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें उनकी (शिवाजी) तुलना मोदी से किया जाना पसंद है या नहीं. इस किताब को लेकर छत्रपति शिवाजी के वशंजों को बीजेपी से इस्तीफा दे देना चाहिए.’’

संभाजी राजे ने बीजेपी प्रमुख अमित शाह से रविवार को मांग की थी कि वे बीजेपी के दिल्ली कार्यालय से प्रकाशित इस किताब पर तत्काल प्रतिबंध लगाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2020 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).