देश

संबित पात्रा का कांग्रेस पर वार, कहा- देश कि सबसे पुरानी पार्टी का नाम ‘‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’’ होना चाहिए

आजादी की लड़ाई में आरएसएस के शामिल ना होने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित तंज पर पात्रा ने जवाब में कहा कि क्या सोनिया गांधी के माता-पिता ने भारत की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था? सोनिया गांधी मूल रूप से इटली की हैं.

संबित पात्रा का कांग्रेस पर वार, कहा- देश कि सबसे पुरानी पार्टी का नाम ‘‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’’ होना चाहिए
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Photo Credit-PTI)

बीजेपी ने बुधवार को कई विपक्षी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए उन पर तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदुओं को ‘‘गाली’’ देने का आरोप लगाया और साथ ही कांग्रेस को ‘‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’’ करार दिया. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टी के नेताओं ने संशोधित नागरिकता काननू (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों का इस्तेमाल हिंदुओं को ‘‘गाली’’ देने के लिए किया.

पात्रा ने कहा कि चव्हाण (कांग्रेस नेता) ने एक जनसभा में कहा था कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ हाथ मिलाने का मन बना लिया था क्योंकि मुस्लिम बीजेपी को रोकना . उन्होंने दावा किया इससे पता चलता है कि विपक्षी दल का हिंदू सहित किसी अन्य धर्म के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है. पात्रा ने एनसीपी नेता के बयान का भी जिक्र किया.

आजादी की लड़ाई में आरएसएस के शामिल ना होने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित तंज पर पात्रा ने जवाब में कहा कि क्या सोनिया गांधी के माता-पिता ने भारत की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था? सोनिया गांधी मूल रूप से इटली की हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2020 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).