साध्वी प्राची का विवादित बयान- मुस्लिम महिलाएं अपनाएं हिन्दू धर्म, करें हिन्दू लड़कों से शादी
तीन तलाक और हलाला पर बोलते हुए साध्वी ने कहा कि बहुत जल्द से इससे मुक्ति मिलने वाली है.
लखनऊ: अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली बीजेपी की फायरब्रांड हिंदुत्व नेता साध्वी प्राची ने फिर एक बड़ा बयान दिया है. प्राची ने मुस्लिम महिलाओं को निकाह हलाला से बचने के लिए एक अटपटा सुझाव दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर मुस्लिम महिलाएं निकाह हलाला से बचना चाहती हैं तो वो अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में शामिल हो जाएं, उन्हें शादी के लिए बहुत से पुरूष मिल जाएंगे. बता दें कि मथुरा पहुंची विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने उन्होंने कहा कि लड़कियों को मुस्मिम धर्म त्याग कर देना चाहिए.
वहीं तीन तलाक और हलाला पर बोलते हुए साध्वी ने कहा कि बहुत जल्द से इससे मुक्ति मिलने वाली है. फर्जी फतवा जारी करने वाले मौलवियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मौलवियों को तमाचा मारना चाहिए जो समाज में फर्जी फतवा जारी करते हैं.
साध्वी प्राची ने ये भी कहा कि वो तीन तलाक से पीड़ित बरेली की निदा खान के अलावा दूसरी मुस्लिम महिलाओं से भी मिलेंगी और उनसे हिंदू धर्म अपनाने की अपील करेंगी.
इससे पहले गोरखपुर में साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा, "सावन के महीने में वह भी बाबा के मंदिर में एक मन्नत लेकर आई हैं. कम से कम राहुल गांधी की शादी जल्दी करा दें. उन्हें बहुमत तो मिलेगा नहीं, बहू तो दिलवा दो. राहुल के बेतुके फैसलों से कांग्रेस को 2024 तक तो सत्ता नहीं मिलेगी. इसलिए पूरी कांग्रेस को पहले राहुल गांधी की शादी के लिए कोशिश करनी चाहिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

