देश

Lok Sabha Election 2024: 'आरजेडी-कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है', बिहार के मुजफ्फरपुर में बोले पीएम मोदी (Watch Video)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि देश कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता है. क्योंकि, डरपोक प्रधानमंत्री देश नहीं चला सकता है?

Lok Sabha Election 2024: 'आरजेडी-कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है', बिहार के मुजफ्फरपुर में बोले पीएम मोदी (Watch Video)
Credit -ANI

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि देश कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता है. क्योंकि, डरपोक प्रधानमंत्री देश नहीं चला सकता है? कांग्रेस के लोग इतने डरे हुए हैं कि इनको रात को सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है. ऐसे लोगों को देश संभालने की जिम्मेदारी आखिर कैसे दी जा सकती है.

''इंडिया गठबंधन के लोगों के कैसे-कैसे बयान आते हैं. उनके नेता कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं. अरे नहीं पहनी है तो क्या हुआ हम पहना देंगे''

ये भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Roadshow: लोकसभा चुनाव को लेकर वाराणसी में आज पीएम मोदी का रोड शो, होगा भव्य स्वागत!

पीएम मोदी ने RJD-कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार

RJD पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा- RJD के जंगल राज ने बिहार को कई दशक पीछे धकेल दिया था. ये NDA की सरकार है, जो बिहार में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाई है. कांग्रेस और RJD का इंडिया गठबंधन समाज को आपस में लड़ाकर अपने वोट बैंक के तुष्टीकरण में लगा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).