Rampur By Election Result: आजम खान के गढ़ रामपुर में बीजेपी ने लहराया जीत का परचम, 42 हजार वोटों से जीते घनश्याम लोधी

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. इस सीट पर नतीजे सामने आ गए हैं. यहां बीजेपी ने बड़ा उलटफेर करते हुए समाजवादी पार्टी को हरा दिया है.

घनश्याम सिंह लोधी (Photo: Twitter)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. इस सीट पर नतीजे सामने आ गए हैं. यहां बीजेपी ने बड़ा उलटफेर करते हुए समाजवादी पार्टी को हरा दिया है. बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने 42 हजार वोटों से सपा उम्मीदवार असीम रजा को हराया है. बता दें कि रामपुर सीट सपा नेता आजम खान का गढ़ मानी जाती है. 2019 में रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खान ही चुनाव जीते थे. इसके बाद 2022 को विधानसभा चुनाव में भी आजम खान इसी सीट से उतरे और चुनाव जीत लिया. By Election Result: राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने जीत हासिल की. 

रामपुर में भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए घनश्याम सिंह लोधी को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं, सपा ने आजम खान की पसंद असीम राजा पर भरोसा जताया था. मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) रामपुर से चुनाव नहीं लड़ा.

गौरतलब है कि रामपुर लोकसभा सीट आजम खान के इस्तीफे से खाली हुई थी. इसी सीट से विधायक बनने के बाद आजम खान ने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था. इसके बाद अब यहां लोकसभा उपचुनाव कराए गए. दो साल से ज्यादा वक्त तक जेल में रहकर बाहर आए आजम खान ने अपने करीबी असीम रजा को इस सीट से उतारा था.

रविवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई थी. सुबह से गिनती के बाद लगातार बीजेपी और सपा में कड़ी टक्कर देखी जा रही थी. इसके बाद असीम रजा को मात देते हुए घनश्याम सिंह लोधी ने जीत का परचम लहरा दिया है. बीजेपी जहां इस जीत जश्न मना रही है वहीं सपा के लिए यह बड़ी मात है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट