राजस्थान में दस महीने की बच्ची से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान (Rajasthan) में करौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दस माह की एक बच्ची से एक नाबालिग ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में करौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दस माह की एक बच्ची से एक नाबालिग ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस जांच अधिकारी और थानाधिकारी रूप सिंह (Roo Singh) ने बताया कि रविवार की शाम को पीड़िता के घर के पास रहने वाले 15 वर्षीय आरोपी ने बच्ची को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोमवार शाम को मामला दर्ज किया गया.
रूप सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पीड़िता को करौली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां बच्ची की इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों के अंदर रोष है.
संबंधित खबरें
IPL Records: इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल
IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में ये बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली, इतने रन पूरे करने के करीब हैं RCB के स्टार बल्लेबाज
IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में RCB के लिए इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के; देखें कौन हैं टॉप पर
IPL 2026 Ticket Booking: कब से शुरू होगी आईपीएल 2026 की टिकट बिक्री. जानें कहां से होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
\