Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट कल सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, पार्टी के एक्शन पर तोड़ेंगे चुप्पी

कांग्रेस के फैसले के बाद सचिन पायलट बुधवार को अपनी चुप्पी तोड़ने वाले हैं. सचिन पायलट कल बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपना बयान जारी करेंगे. पायलट कल सुबह 10 बजे एक नई दिल्ली प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

सचिन पायलट (Photo Credits: PTI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट (Sachin Pilot) को डिप्टी सीएम पद से हटा दिया गया. उनसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (Rajasthan Congress Chief) का दर्जा भी ले लिया गया है. पार्टी के इस फैसले के बाद सचिन पायलट बुधवार को अपनी चुप्पी तोड़ने वाले हैं. सचिन पायलट कल बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपना बयान जारी करेंगे. पायलट कल सुबह 10 बजे नई दिल्ली प्रेस में कांफ्रेंस करेंगे.

कांग्रेस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद सचिन पायलट ने ट्विटर पर एक ट्वीट में कहा, 'सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं'. सचिन पायलट ने ट्वीट के माध्यम से यह पहली प्रतिक्रिया दी थी. पायलट अब बुधवार को इस बारे में विस्तृत बात करेंगे. बता दें कि मंगलवार को रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस कर पायलट को उनके पदों से हटाने की घोषणा की थी. यह भी पढ़ें: सचिन पायलट पर एक्शन के बाद सीएम अशोक गहलोत बोले- उनके हाथ में कुछ नहीं, बीजेपी ही चला रही है पूरा शो.

रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था. "BJP ने एक षड्यंत्र के तहत राजस्थान की चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश की है. बीजेपी ने धनबल, सत्ता बल, ईडी और इनकम टैक्स विभाग का गलत इस्तेमाल किया है. पूरे देश ने देखा कि अशोक गहलोत सरकार के विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई.' उन्होंने कहा कि 'सचिन और कुछ विधायक भ्रमित होकर सरकार गिराने की साजिश में शामिल हो गए.

इससे पहले अशोक गहलोत ने भी कहा, "कई नेता भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रहे थे." सीएम गहलोत ने कहा, 'लंबे समय से बीजेपी साजिश कर रही थी और वे खरीद-फरोख्त कर रहे थे. हमें पता था कि यह एक बड़ी साजिश है. अब हमारे कुछ दोस्त इसकी वजह से भ्रमित हो गए और दिल्ली चले गए. मजबूरी में हाई कमांड को फैसला करना पड़ा.'

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड