Rajasthan Congress: 3 कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद छोड़ने की पेशकश की

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अंतरिम पत्र लिखकर अपने मंत्री पद छोड़ने और संगठन के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की है. इन मंत्रियों के पत्रों को उनका इस्तीफा माना जा रहा है.

गोविंद सिंह डोटासरा,रघु शर्मा ,हरीश चौधरी, (Photo Credits: FB )

जयपुर, 20 नवंबर: राजस्थान (Rajasthan) के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara), स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा (Raghu Sharma) और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी (Harish Chowdhary) ने कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अंतरिम पत्र लिखकर अपने मंत्री पद छोड़ने और संगठन के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की है. इन मंत्रियों के पत्रों को उनका इस्तीफा माना जा रहा है. Farm Laws Repeal: कृषि कानूनों की वापसी की खुशी में आज देशभर में कांग्रेस मनाएगी ‘किसान विजय दिवस’, निकालेगी रैलियां

राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने शुक्रवार रात जयपुर पहुंचकर यह जानकारी मीडिया को दी. माकन ने कहा कि तीनों ने पार्टी संगठन की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की है. कांग्रेस कैबिनेट में वर्तमान में 21 मंत्री हैं, जो अब 18 हो सकते हैं.

कैबिनेट में नौ पद खाली पड़े थे, जो अब बढ़कर 12 हो जाएंगे और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि किस समूह को बड़ा हिस्सा मिलेगा- अशोक गहलोत समूह या सचिन पायलट के नेतृत्व वाला समूह. डोटासरा राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं, जबकि रघु शर्मा को पार्टी का गुजरात प्रभारी बनाया गया है. हरीश चौधरी को कांग्रेस का पंजाब प्रभारी बनाया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट