Rajasthan: दलित छात्र की मौत मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उक्त नेताओं ने स्कूल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बताया था और इन लोगों ने इस प्रकार का ट्वीट लिखकर हिन्दू समाज के एक वर्ग के लोगों को संघ के खिलाफ भड़काने का काम किया.

राजस्थान: जालोर में दलित छात्र की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी टीचर को जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के समेत पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने आरोपी शिक्षक को RSS से जोड़ा था. RSS से जुड़े जालोर निवासी मधुसूदन व्यास ने कोतवाली में दिग्विजय सिंह, उदितराज, संदीप सिंह, हंसराज मीणा व गौतम कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दिल्ली: CBI रेड पर बोले मनीष सिसोदिया, अगले 2 से 3 दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर सकती है

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उक्त नेताओं ने स्कूल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बताया था और इन लोगों ने इस प्रकार का ट्वीट लिखकर हिन्दू समाज के एक वर्ग के लोगों को संघ के खिलाफ भड़काने का काम किया.

आपको बता दें कि गहलोत सरकार ने दलित छात्र की मौत मामले की परिवार की मांग पर एसआईटी जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि फिर कोई घटना होगी तब हम एक्शन लेंगे? इस सिस्टम को बदलना होगा. आजादी को 75 साल पूरे हो गए हैं. जिस तरह से जातिगत भेदभाव हो रहा है और यह घटना हुई है, वो कहीं ना कहीं बड़े सवाल खड़े करती है.

जालोर में 9 साल के एक बच्चे ने जब स्कूल के मटके को पानी पीने के लिए छुआ, तो उसे स्कूल टीचर ने इतना पीटा कि उसकी कान की नस फट गई. बाद में जब उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं स्कूल प्रशासन का दावा है कि किसी भी बच्चे को पानी पीने से नहीं रोका गया था, बल्कि एक झगड़ा हुआ था, जिसके बाद शिक्षक ने हाथ उठाया. उनका ये भी कहना है कि स्कूल में पानी पीने के लिए कोई मटका नहीं रखा गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट