राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: सचिन पायलट को मिला इस बड़े परिवार का समर्थन, बीजेपी परेशान
नवाब परिवार के मुखिया आफताब अली खान ने इस बारे में नवाबी खानदान के लिए एक खुली घोषणा जारी की है. इसमें उन्होंने नवाब खानदान के मतदाताओं से पायलट के लिए मतदान करने को कहा है.
Rajasthan Assembly Elections 2018: टोंक (Tonk) के पूर्ववर्ती नवाब परिवार ने उनके क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) को समर्थन देने कीस्पष्ट घोषणा की है. नवाब परिवार के मुखिया आफताब अली खान ने इस बारे में नवाबी खानदान के लिए एक खुली घोषणा जारी की है. इसमें उन्होंने नवाब खानदान के मतदाताओं से पायलट के लिए मतदान करने को कहा है. टोंक का नवाब परिवार आमतौर पर राजनीति से दूर रहता है और एक दावे के अनुसार टोंक के नवाबी खानदान में लगभग 8,500 पंजीबद्ध सदस्य हैं. पायलट के प्रत्याशी बनने से टोंक राज्य की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक हो गयी है.
बीजेपी ने यहां पायलट के सामने परिवहन मंत्री युनुस खान को उतारा है जो कि बीजेपी की ओर से चुनावी समर में उतरने वाले एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं. खान ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘भविष्य युवाओं का है इसलिए मेरा मेरे परिवार व खानदान के सदस्यों के लिए खुली घोषणा है कि हम पायलट के साथ हैं. जनता किसी भी नेता से अधिक सयानी है और वह टोंक की दिक्कतों व मुद्दों को भली भांति समझती है.
यह भी पढ़े: कांग्रेस जिसे समझ रही है मास्टरस्ट्रोक कई वह ही उनकी हार का कारण नहीं बन जाए!!!
पायलट अजमेर से सांसद रहे हैं और वह टोंक को अच्छी तरह समझते हैं.’’ खान अंजुमन खानदान ए अमीरिया टोंक के सरपरस्त भी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘टोंक में कोई उद्योग नहीं है. शिक्षा की कमी है। मुझे लगता है कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए पायलट ही सबसे उचित प्रत्याशी हैं.’’ यह अंजुमन या सोसायटी टोंक नवाब खानदान की आधिकारिक इकाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2018 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

