देश

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: PM मोदी की जाती पर टिप्पणी करने वाले जोशी ने राहुल के कहने पर मांगी माफी

सोशल मीडिया एवं कुछ चैनलों पर प्रसारित वीडियो में के मुताबिक जोशी प्रधानमंत्री मोदी एवं उमा भारती की जाति पर कथित तौर पर सवाल करते हुए कह रहे हैं कि धर्म पर केवल ब्राह्मण ही बात कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि यह जोशी ने यह कथित बयान राजस्थान के नाथद्वारा में दिया है जहाँ से वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: PM मोदी की जाती पर टिप्पणी करने वाले जोशी ने राहुल के कहने पर मांगी माफी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती के संदर्भ में दिए कथित विवादित बयान को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा खारिज किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने शुक्रवार को खेद प्रकट किया. गांधी ने जोशी के कथित विवादित बयान को खारिज करते हुए कहा था कि जोशी को खेद प्रकट करना चाहिए. राहुल की इस टिप्पणी के बाद जोशी ने ट्वीट कर कहा, ”कांग्रेस के सिद्धांतों एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेरे कथन से समाज के किसी वर्ग को ठेस पहुँची हो तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूँ.”

इससे पहले गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ”सी पी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है. पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुःख पहुँचे.” उन्होंने कहा, ”कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा. उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए.”

यह भी पढ़े: PM मोदी ने देशवासियों को दी बड़ी सौगात, 400 जिलों में होगा सिटी गैस नेटवर्क

सोशल मीडिया एवं कुछ चैनलों पर प्रसारित वीडियो में के मुताबिक जोशी प्रधानमंत्री मोदी एवं उमा भारती की जाति पर कथित तौर पर सवाल करते हुए कह रहे हैं कि धर्म पर केवल ब्राह्मण ही बात कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि यह जोशी ने यह कथित बयान राजस्थान के नाथद्वारा में दिया है जहाँ से वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2018 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).