Punjab: ताजपोशी से पहले सिद्धू को मिला कैप्टन अमरिंदर का साथ, लंबी तनातनी के बाद एक मंच पर दिखे दोनों नेता

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) से पहले कांग्रेस में जारी कलह अब खत्म होता दिख रहा है. लंबे समय से जारी तनातनी के बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) का अध्यक्ष का पद संभालेंगे.

नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह (Photo: ANI)

चंडीगढ़: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) से पहले कांग्रेस में जारी कलह अब खत्म होता दिख रहा है. लंबे समय से जारी तनातनी के बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) का अध्यक्ष का पद संभालेंगे. स्टेट कांग्रेस चीफ के पद पर ताजपोशी से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर कसाथ मिल गया है.

पंजाब कांग्रेस चीफ के पद पर नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने सभी विधायकों और पंजाब कांग्रेस के अधिकारियों को चाय पार्टी पर बुलाया है. ये चाय पार्टी पंजाब भवन में हो रही है, जहां नवजोत सिंह सिद्धू समेत अन्य नेता मौजूद रहे. यहां लंबे वक्त के बाद सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर एक मंच पर दिखे.

कुछ ही देर में होगी सिद्धू की ताजपोशी 

लंबे समय बाद साथ दिखे दोनों नेता

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी. दोनों नेताओं की नाराजगी से कांग्रेस में आतंरिक कलह लगातार बढ़ रहा था. पार्टी आलाकमान इस विवाद को खत्म करने में जुटा था. नवजोत सिंह सिद्धू लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते रहे. इसके बाद दिल्ली में बैठकों का दौर चला. तमाम बैठकों के बाद फैसला लिया गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का चीफ बनाया जाएगा, लेकिन इस फैसले के बाद भी सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कुर्सी पर बैठने के लिए इंतजार करना पड़ा था.

कैप्टन अमरिंदर सिंह चाहते थे कि सिद्धू उनसे माफी मांगे, लेकिन ऐसी खबर सामने आई कि नवजोत सिंह सिद्धू ने माफी मांगने से इनकार किया. तमाम अड़चनों के बाद अब दोनों नेता साथ दिख रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट