देश

कांग्रेस का मिशन 2019: कार्यकर्ताओं ने बनाई 'प्रियंका सेना', पार्टी को देंगे नई मजबूती

गुलाबी ड्रेस पहने ये कार्यकर्ता खुद को 'प्रियंका सेना' कहकर संबोधित कर रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की 'वानर सेना' की तर्ज पर 'प्रियंका सेना' बनाई है, जिसके सदस्‍य गुलाबी परिधान में नजर आ रहे हैं.

कांग्रेस का मिशन 2019: कार्यकर्ताओं ने बनाई 'प्रियंका सेना', पार्टी को देंगे नई मजबूती
गुलाबी टी-शर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ता (Photo Credit-Twitter)

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस को नई शुरुआत देने के लिए सक्रिय राजनीति में आई प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चुनाव प्रचार का काम शुरू कर चुकी हैं. इस कड़ी में प्रियंका सोमवार को लखनऊ में रोड शो कर रहीं हैं. इस रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ हैं. इस रोड शो के साथ प्रियंका गांधी आगामी आम चुनाव के लिए बिगुल फूंक चुकी है. प्रियंका की इस अग्निपरीक्षा में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका पूरे जोश के साथ समर्थन कर रहें हैं. कार्यकर्ता विशेष तरह की गुलाबी ड्रेस पहनकर प्रियंका का हौंसला बढ़ा रहे हैं.

गुलाबी ड्रेस पहने ये कार्यकर्ता खुद को 'प्रियंका सेना' कहकर संबोधित कर रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की 'वानर सेना' की तर्ज पर 'प्रियंका सेना' बनाई है, जिसके सदस्‍य गुलाबी परिधान में नजर आ रहे हैं. प्रियंका गांधी की इस सेना में करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं. इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह समूह नया नहीं है, हमने बस यह ड्रेस पहली बार पहनी है. यह ड्रेस इसलिए बनाई गई है कि कांग्रेस की नई महासचिव को लगे कि उनके साथ काम करने वाले अनुशासित हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी भारत की महिलाओं प्रतिनिधित्व करती हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध बंद होना चाहिए.' यह भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग मामला: गिरफ्तार कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार ने CBI कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

बता दें कि प्रत्यक्ष राजनीति में आने के बाद प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है साथ ही उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी गई हैं, इस क्षेत्र में करीब 40 लोकसभा सीटें पड़ती हैं. प्रियंका सेना के कार्यकर्ताओं ने जो टीशर्ट पहनी है, उस पर लिखा है, 'देश के सम्मान में प्रियंका जी मैदान में, मान भी देंगे, सम्मान भी देंगे, वक्त पड़ेगा तो जान भी देंगे.' प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है, कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2019 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).