देश

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर वार, कहा- पुलिस सुस्त है, क्योंकि आरोपी का संबंध बीजेपी से है

पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस इसलिए सुस्त है क्योंकि आरोपी का संबंध बीजेपी से है. उसने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर में पुलिस उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही.

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर वार, कहा- पुलिस सुस्त है, क्योंकि आरोपी का संबंध बीजेपी से है
प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री चिन्मयानंद (Swami Chinmayananda) पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस इसलिए सुस्त है क्योंकि आरोपी का संबंध बीजेपी से है.

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "उप्र की बीजेपी सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं. आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है. आखिर यूपी पुलिस सुस्त क्यों है? क्योंकि आरोपी का संबंध बीजेपी से है."

उन्होंने इससे पहले एक ट्वीट में लिखा था कि "पत्रकार केवल आंख पर पट्टी बांध कर वाहवाही के लिए नहीं होते. उनका काम होता है जनता के मुद्दों पर खबरें बनाना और सरकार से जवाब लेना. लेकिन उप्र बीजेपी सरकार ऐसे पत्रकारों पर लगातार हमला बोल रही है. क्या बीजेपी को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है."

ज्ञात हो कि शाहजहांपुर की छात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि बीजेपी नेता चिन्मयानंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक वर्ष तक प्रताड़ित किया. छात्रा ने दिल्ली में शिकायत दर्ज करवाई है. उसने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर में पुलिस उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).